Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चित्रकूट जलमग्न, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू; पिकअप में जिंदा जला ड्राइवर; बेटे को बचाने कूदे पिता नर्मदा में डूबे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 3 views
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चित्रकूट जलमग्न, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू; पिकअप में जिंदा जला ड्राइवर; बेटे को बचाने कूदे पिता नर्मदा में डूबे
MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. ड्रोन VIDEO में जलमग्न चित्रकूट, मंदाकिनी 30 फीट उफनी; पुल बहा, रेलवे ट्रैक डूबा, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू मध्यप्रदेश में भारी बारिश से चित्रकूट जलमग्न हो गया। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफन गई और 300 मीटर लंबा रामघाट पुल बह गया। चितहरा के पास रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। राहत और बचाव के लिए हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को रेस्क्यू किया गया। ड्रोन VIDEO में चित्रकूट के कई इलाके पानी से घिरे दिखाई दिए। पूरी खबर पढ़ें 2. सांदीपनी स्कूल की बस पलटी, 4 स्टूडेंट घायल: नर्मदापुरम में मोड़ पर हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर भी घायल नर्मदापुरम के सोहागपुर में सांदीपनी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। सूकरी और चुरका के बीच मोड़ पर बस पलट गई। हादसे में 4 स्टूडेंट घायल हुए हैं। बस का ड्राइवर और महिला कंडक्टर भी घायल हुए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 3. बेटे को बचाने नर्मदा में उतरे पिता का VIDEO: जबलपुर में दो दिन बाद मिला शव, बच्चे की तलाश जारी जबलपुर में 10 साल के बेटे को बचाने के लिए नर्मदा नदी में उतरे पिता की मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद पिता का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बच्चे की तलाश जारी है। पिता बेटे को बचाने के प्रयास में नदी में उतरा था। घटना का VIDEO भी सामने आया है। रेस्क्यू टीम नदी में 10 वर्षीय बच्चे की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. ADG इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव: चंचल खेल विभाग के डायरेक्टर; श्रीनिवास को SAF की कमान मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अंशुमन यादव को ADG इंटेलिजेंस बनाया गया है। एडीजी चंचल को खेल विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वहीं अनिल को अजाक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्रीनिवास को SAF की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. डिलीवरी बॉय को गोली मारने का VIDEO: मोमोज वाले से बहस में बीच-बचाव करने आया था विवेक ग्वालियर में डिलीवरी बॉय विवेक को गोली मारने का VIDEO सामने आया है। विवेक वहां मोमोज बेचने वाले व्यक्ति से बहस कर रहे लोगों के बीच बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। घटना के बाद परिजन ने शुक्रवार को चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। अब गोलीकांड का VIDEO सामने आने के बाद मामले में नया सबूत मिला है। पूरी खबर पढ़ें 6. वाट्सएप पर मिलेंगी एम्स भोपाल की 8 जरूरी सेवाएं: अपॉइंटमेंट से लैब रिपोर्ट और डिस्चार्ज समरी तक मोबाइल पर एम्स भोपाल की 8 जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं अब वाट्सएप पर उपलब्ध होंगी। मरीज मोबाइल के जरिए अपॉइंटमेंट ले सकेंगे और लैब रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकेंगे। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ डिस्चार्ज समरी जैसी सुविधाएं भी वाट्सएप से मिलेंगी। इस पहल से मरीजों को अस्पताल के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे और जरूरी दस्तावेज व सेवाएं मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। पूरी खबर पढ़ें 7. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत: आग में जिंदा जला ड्राइवर, बाहर निकलने का मौका नहीं मिला झाबुआ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई। पिकअप ड्राइवर आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। हादसा इतना भीषण था कि उसे वाहन से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें पॉजिटिव खबर 8. जन्म के 24 घंटे में पता चलेगा सिकल सेल: इंदौर के MGM में न्यूबोर्न स्क्रीनिंग को केंद्र का साथ इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज में जन्म के 24 घंटे के भीतर नवजात में सिकल सेल समेत बीमारियों की पहचान की जा सकेगी। न्यूबोर्न स्क्रीनिंग के लिए संस्थान को केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा। यहां HLA Typing की सुविधा भी शुरू की जाएगी। नई सुविधाओं से नवजातों में गंभीर बीमारियों की शुरुआती जांच संभव होगी और समय रहते इलाज की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जरा हटके 9. इस स्कूल में QR कोड से पढ़ाई, मोबाइल लाना जरूरी: पेड़-पौधों और महापुरुषों की तस्वीरों पर लगाए कोड सीधी के एक स्कूल में QR कोड बेस्ड पढ़ाई कराई जा रही है, इसलिए बच्चों के लिए मोबाइल जरूरी है। स्कूल में पेड़-पौधों और महापुरुषों की तस्वीरों के नीचे लगी तख्तियों पर QR कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन कर छात्र संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं। इस अनोखे शिक्षण प्रयोग के लिए स्कूल के शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित करेंगी। पूरी खबर पढ़ें कल का बिग इवेंट 10. कल ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक; CM मोहन और हेमंत खंडेलवाल समेत 250 चुनिंदा नेता जुटेंगे ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों समेत करीब चुनिंदा ढाई सौ नेता बैठक में पहुंचेंगे। प्रदेश संगठन और आगे की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan