Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

MP ED Action: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साले पर ED का एक्शन, 5923 फर्जी शादियों के मामले में 5 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
MP ED Action: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साले पर ED का एक्शन, 5923 फर्जी शादियों के मामले में 5 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
MP ED Action: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कथित फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई (MP ED Action) की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) के साले शोभित त्रिपाठी (Shobhit Tripathi) की करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। शोभित त्रिपाठी सिरोंज जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर पदस्थ रहे थे। आरोप है कि कोविड के दौरान योजना के तहत 5923 फर्जी शादियां दिखाकर सरकारी राशि निकाली गई थी। इस मामले में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जीवाड़े का आरोप है। 5923 फर्जी शादियां दिखाकर निकाली राशि मामला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जुड़ा है। आरोपों के मुताबिक, कोविड के समय बड़ी संख्या में फर्जी विवाह दर्ज किए गए। सरकारी रिकॉर्ड में 5923 शादियां दिखाकर योजना की राशि निकाल ली गई। इस पूरे मामले में 30 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। ED ने दी प्रेसनोट जारी कर जानकारी ये खबर भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20: चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड से हारा भारत, फिलिप्स की सेंचुरी सिरोंज जनपद पंचायत में CEO थे शोभित त्रिपाठी शोभित त्रिपाठी सिरोंज जनपद पंचायत में CEO के पद पर पोस्टेड थे। वे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साले हैं। मामले में ED ने उनकी करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी की कार्रवाई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कथित अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ी है। ये खबर भी पढ़ें: MP Kisan News: किसानों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी होगी सोयाबीन और मक्का की खरीदी
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan