top
MP Kotwar Protest: एमपी के 38 हजार कोटवारों ने खोला मोर्चा, भोपाल में कोटवारों का सत्याग्रह शुरू, सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग
MP Kotwar Protest: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोटवारों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कोटवार शाहजहानी पार्क पहुंचे हैं, जहां सत्याग्रह (Kotwar Protest) के जरिए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया जा रहा है। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कोटवारों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते प्रदेशभर के कोटवारों ने भोपाल में एकजुट होकर सत्याग्रह शुरू किया है। सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग आंदोलन कर रहे कोटवारों की प्रमुख मांग है कि उन्हें शासकीय कर्मचारी का दर्जा (Government employee Status) दिया जाए। प्रदेश के करीब 38 हजार कोटवार इस मांग को उठा रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें नियमित सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार से मांगें पूरी करने की अपील शाहजहानी पार्क (Shahjahani Park) में जारी इस आंदोलन के दौरान कोटवारों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को पूरा करने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
Read full article on Bansal News