Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

MP में 12 अक्टूबर से TET की परीक्षा:डेढ़ लाख शिक्षकों का होगा एग्जाम, पूछे जाएंगे 150 प्रश्न; 21 अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
MP में 12 अक्टूबर से TET की परीक्षा:डेढ़ लाख शिक्षकों का होगा एग्जाम, पूछे जाएंगे 150 प्रश्न; 21 अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की तारीख तय कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी है। परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा भी दी गई है। उम्मीदवार 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 प्रति प्रश्न-पत्र परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के अलावा कियोस्क और पोर्टल शुल्क भी देना होगा। MP Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर ₹60 पोर्टल शुल्क निर्धारित है। वहीं रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर ₹20 शुल्क देना होगा। आवेदन में संशोधन के लिए भी अलग शुल्क तय किया गया है। पहली बार संशोधन करने पर ₹20 और अंतिम चरण में संशोधन करने पर ₹40 शुल्क निर्धारित किया गया है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 प्रश्न प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में नकारात्मक अंक (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है। यानी गलत उत्तर देने पर उम्मीदवार के अंक नहीं काटे जाएंगे। प्राथमिक परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी पात्रता परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क वर्ग के अनुसार तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पैटर्न माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी हर प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। किन शिक्षकों के लिए परीक्षा महत्वपूर्ण कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई नियम पुस्तिका में कहा गया है कि प्राथमिक स्तर के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अलग-अलग कैटेगरी के शिक्षक जैसे सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान तथा अन्य संबंधित श्रेणी के पात्र शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पालन में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर कार्यरत संबंधित शिक्षकों के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। नियम पुस्तिका में 31 अगस्त 2028 तक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की समय-सीमा का तय की गई है। परीक्षा में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, रिकॉर्डिंग डिवाइस, पेजर, डिजिटल वॉच, सन ग्लास तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान नकल, बातचीत, अनुचित साधनों का उपयोग या किसी अन्य अभ्यर्थी से संपर्क करने पर कार्रवाई की जाएगी। नियम पुस्तिका में अनुचित साधन (Unfair Means) एवं प्रतिरूपण (Impersonation) के मामलों में कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में नियमानुसार अतिरिक्त समय एवं लेखन सहायक (Scribe) की सुविधा का प्रावधान किया गया है। दृष्टिबाधित तथा निर्धारित श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा अवधि के अनुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नियम पुस्तिका के अनुसार लेखन सहायक की सुविधा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तों का पालन आवश्यक होगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी अपना टेस्ट एडमिट कार्ड (TAC) एमपी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी। परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके साथ विषयवार आदर्श उत्तर (Subject-wise Model Answers) भी उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। परीक्षा में प्रश्नों पर आपत्ति का प्रावधान परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र एवं उत्तर से संबंधित आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार किया जाएगा। यदि किसी प्रश्न को निरस्त किया जाता है तो नियम पुस्तिका में उसके अंकों की गणना के लिए निर्धारित प्रक्रिया लागू होगी। परीक्षा में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी नियम पुस्तिका में परीक्षा के दौरान मोबाइल अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री रखना, नकल करना, बातचीत करना, परीक्षा कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करना, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करना, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देना तथा अनुचित साधनों का प्रयोग करना गंभीर अनियमितता माना गया है। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan