politics
MP में सरकारी स्कूल बंद करने का विरोध: राजधानी भोपाल में स्कूल बचाओ आंदोलन, Gen-Alpha स्टूडेंट्स बोले- 94 हजार स्कूलों को बचा लेंगे
MP Protest Against School Closure: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल बचाओ संघर्ष समिति सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स भी स्कूल बंद करने और मर्जर रोकने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में Gen-Z और Gen-Alfa स्टूडेंट्स भी शामिल हुए। बंसल न्यूज ने उनसे खास बातचीत की। '94 हजार स्कूलों को बचा लेंगे' MP में हो रहा स्कूलों का मर्जर मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों का सीएम राइज और सांदीपनि स्कूलों में मर्जर किया जा रहा है। स्कूल बचाओ संघर्ष समिति इसी के खिलाफ भोपाल के नीलम पार्क में आंदोलन कर रही है। समिति का कहना है कि सरकार अलग-अलग योजनाओं और नामों के जरिये सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज कर रही है। 2016 में मध्यप्रदेश में करीब 1.21 लाख सरकारी स्कूल थे, जो अब घटकर करीब 94 हजार रह गए हैं। 'सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं हों' संघर्ष समिति का कहना है कि स्कूलों का स्तर बेहतर बनाना है तो सरकार जरूर बनाए, लेकिन सभी सरकारी स्कूलों को बेहतर किया जाए। कुछ स्कूलों को चुनकर सीएम राइज या मॉडल में बदलने और बाकी स्कूलों को बंद करने या कमजोर छोड़ने का विरोध किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और स्कूल बंद न किए जाएं। (खबर अपडेट हो रही है)
Read full article on Bansal News