top
MP NEWS : एक पद, दो SP ! मध्यप्रदेश की तबादला सूची में बड़ी चूक, गृह विभाग ने आदेश किया निरस्त
अभिषेक आनंद की पोस्टिंग निरस्त दरअसल, 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी वाहिनी सिंह पहले से ही पीटीसी इंदौर में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, 28 अक्टूबर को जारी तबादला आदेश में आईपीएस अभिषेक आनंद को भी पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया था। 24 घंटे में गृह विभाग को बदलना पड़ा आदेश गड़बड़ी सामने आने के बाद गृह विभाग ने 29 अक्टूबर को नया आदेश जारी कर पुराने आदेश में संबंधित पोस्टिंग को निरस्त कर दिया। अब वाहिनी सिंह पीटीसी इंदौर की एसपी बनी रहेंगी। वहीं, अभिषेक आनंद के पास 15वीं वाहिनी इंदौर और नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह रहेगा। 12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले गौरतलब है कि देर रात जारी सूची में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई थीं।
Read full article on Inh News