top
MP News : पुलिस मुख्यालय ने 78 निरीक्षकों के प्रमोशन निरस्त किये, आदेश जारी, ये है कारण
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक आदेश जारी के पिछले दिनों पदोन्नत किये 78 उप निरीक्षक/ कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति को निरस्त कर दिया है, ये अभी अधिकारी अपने पूर्ववत पद पर ही कार्य करेंगे, पुलिस महा निदेशक कैलाश मकवाणा के हस्ताक्षर से ये आदेश जारी किया गया है। पीएचक्यू भोपाल ने अपने आदेश में कहा कि 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत जिन उप निरीक्षकों/ कार्यवाहक निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया था और अलग अलग जिलों में पदस्थ किया था उनका प्रमोशन अब निरस्त किया जाता है। इस कारण निरस्त हुए प्रमोशन आदेश में बताया गया कि जिन उप निरीक्षकों/कार्यवाहक निरीक्षकों का प्रमोशन निरस्त किया गया है उसकी वजह ये है कि उनके विरुद्ध दंड प्रभावशील है अथवा उके विरुद्ध विभागीय जाँच लंबित है जिसकी वजह स एइकाई प्रमुख ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया और मुख्यालय को इसकी जानकारी दी जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल का आदेश
Read full article on Mp Breaking News