crime
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: राजवाहे पर घेरकर दो युवकों पर तमंचे की बट और रॉड से हमला, एक बेहोश
मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजवाहे की पटरी के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ बेहद बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल से पेट्रोल डलवाने रुड़की चुंगी की ओर जा रहे दो दोस्तों को कुछ लोगों ने घेर लिया और जबरन पास ही प्लाटिंग वाले खेत में खींचकर ले गए। वहां नामजद हमलावरों ने तमंचों की बट और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे एक युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डॉक्टरी मुआयना ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन