Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, दुष्कर्म का आरोप:जशपुर में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घर से बरामद किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 27, 2026 👁 1 views
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, दुष्कर्म का आरोप:जशपुर में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घर से बरामद किया
जशपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की को प्यार और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, तपकरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 10 जुलाई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 28 जून को अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर लड़की को अपने साथ ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद तपकरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर और परिजनों से जानकारी मिली कि नाबालिग तपकरा थाना क्षेत्र में ही आरोपी निरोज टोप्पो के घर पर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी निरोज टोप्पो को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ और जांच में नाबालिग ने आरोप लगाया कि युवक उसे प्यार और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया गया। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 भी जोड़ दी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी ने कहा- ऐसे मामलों में होगी कार्रवाई जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर संवेदनशील है। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ तेजी से और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan