Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
business

नींबू जल्दी सूखकर हो जाता है खराब? जानें महीनों तक ताजा रखने के आसान तरीके

📰 Janta Tv. 🕐 1 min read 📅 November 4, 2026 👁 2 views
नींबू जल्दी सूखकर हो जाता है खराब? जानें महीनों तक ताजा रखने के आसान तरीके
Lemon Storage Tips: सर्दियों में नींबू खरीदकर रखने के कुछ दिनों बाद अगर वह सूखा और सख्त नजर आने लगे तो इसकी वजह उसे सही तरीके से स्टोर न करना हो सकती है। नींबू का इस्तेमाल खाने से लेकर ड्रिंक्स और कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। ऐसे में अगर घर में एक साथ कई नींबू खरीदकर रखे हैं तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है, ताकि उनका रस और छिलका लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके। नींबू खरीदते समय इन बातों का रखें ध्याननींबू को लंबे समय तक फ्रेश रखने की शुरुआत सही नींबू खरीदने से होती है। शेफ-इंस्ट्रक्टर रिचर्ड लॉमरिटा के मुताबिक, पके हुए नींबू की पहचान उनके चमकदार छिलके, सख्त बनावट और गहरे पीले रंग से की जा सकती है। इसलिए बाजार से नींबू खरीदते समय बहुत ज्यादा सिकुड़े हुए या दबे हुए नींबू लेने से बचना चाहिए। ऐसे नींबू चुनें जो चमकीले रंग के हों, सख्त महसूस हों और जिनमें रस की अच्छी मात्रा होने का एहसास हो। पके नींबू को फ्रिज में रखना है बेहतरनींबू को लंबे समय तक फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका उन्हें फ्रिज में रखना है। अगर नींबू पूरी तरह पक चुके हैं तो फ्रिज उनके लिए बेहतर जगह है। वहीं जिन नींबुओं में अभी थोड़ा हरा रंग है, उन्हें कमरे के तापमान पर धूप से दूर रखा जा सकता है, जब तक वे पक न जाएं। हालांकि, पूरी तरह पके नींबू किचन काउंटर पर रखने से उतने लंबे समय तक फ्रेश नहीं रहेंगे। क्रिस्पर ड्रॉअर में ऐसे रखें नींबूफ्रिज में नींबू रखने के लिए क्रिस्पर ड्रॉअर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लाॅमरिटा के अनुसार, नींबू को क्रिस्पर ड्रॉअर में बिना किसी पैकेजिंग के भी रखा जा सकता है और वे एक महीने या उससे ज्यादा समय तक टिक सकते हैं। क्रिस्पर ड्रॉअर में हवा के आने-जाने को नियंत्रित करने की सुविधा होती है। नींबू को कम नमी और उचित एयरफ्लो वाली जगह में रखने से उनकी ताजगी ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। अगर क्रिस्पर ड्रॉअर में जगह नहीं है तो फ्रिज के मुख्य हिस्से में किसी कंटेनर में भी नींबू रखे जा सकते हैं। पानी में रखकर भी कर सकते हैं स्टोरनींबू को पानी में रखकर स्टोर करने का तरीका भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। इस तरीके में पूरे नींबू को पानी से भरे जार में डालकर फ्रिज में रखा जाता है। हालांकि, इससे नींबू तीन महीने तक फ्रेश रहने के दावे की पूरी तरह पुष्टि नहीं है, लेकिन इससे वे कुछ हफ्तों तक फ्रेश रह सकते हैं। इस तरीके में यह ध्यान रखना जरूरी है कि नींबू की सतह पर मौजूद बैक्टीरिया पानी को दूषित कर सकते हैं। प्लास्टिक बैग में रखने से बचेंनींबू को ज्यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए उन्हें सांस लेने की जगह देना भी जरूरी है। प्लास्टिक बैग में नींबू रखने से उसके अंदर नमी फंस सकती है और नींबू जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके बजाय पेपर बैग या दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले मेश बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें हवा का सर्कुलेशन बेहतर रहता है, जिससे नींबू ज्यादा समय तक फ्रेश रह सकते हैं। दूसरे फलों से अलग रखें नींबूनींबू को दूसरे फलों और सब्जियों से अलग रखना भी फायदेमंद है। कुछ फल और सब्जियां एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो आसपास रखे फलों और सब्जियों के पकने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है। नींबू भी एथिलीन के प्रभाव के प्रति संवेदनशील होते हैं। इसलिए इन्हें एथिलीन गैस छोड़ने वाले फलों और सब्जियों के साथ रखने से वे जल्दी खराब हो सकते हैं। ज्यादा नींबू हैं तो फ्रीज कर देंअगर घर में जरूरत से ज्यादा नींबू आ गए हैं तो उन्हें फ्रीज भी किया जा सकता है। पूरे या कटे हुए नींबू को फ्रीजर में रखा जा सकता है और इस तरह वे करीब चार से छह महीने तक स्टोर किए जा सकते हैं। अगर नींबू के टुकड़े अलग-अलग रखने हैं तो पहले उन्हें एक ट्रे पर फ्रीज करें और उसके बाद फ्रीजर-सेफ बैग में डालकर रखें। हालांकि, फ्रीज करने के बाद नींबू की बनावट बदल सकती है और डीफ्रॉस्ट होने पर वे नरम हो सकते हैं, लेकिन उनका रस बना रहता है। अगर बनावट की चिंता है तो नींबू का रस निकालकर उसे ही फ्रीज किया जा सकता है। कटे हुए नींबू को ऐसे रखें फ्रेशअगर नींबू काटने के बाद बच गया है तो कटे हुए हिस्से को भी सही तरीके से स्टोर किया जा सकता है। कटे हुए नींबू को फ्रिज में रखें और कटे हुए हिस्से को प्लास्टिक रैप से अच्छी तरह ढक दें। इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बचे हुए नींबू के रस को ऐसे करें स्टोरनींबू का रस बच जाए तो उसे सीलबंद कंटेनर या बोतल में रखकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। यह करीब चार दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ज्यादा समय के लिए इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीज किया जा सकता है और छोटे-छोटे हिस्सों में जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के छिलके को भी न करें बर्बादनींबू के छिलके को फेंकने के बजाय उसका जेस्ट भी निकाला जा सकता है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में करीब छह दिन तक स्टोर किया जा सकता है, जबकि फ्रीजर में इसे तीन महीने तक रखा जा सकता है। इस तरह नींबू का रस ही नहीं, बल्कि उसका छिलका भी बाद में खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Read full article on Janta Tv.

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan