crime
नोएडा पुलिस ने 3 महीने में खोजे 225 मोबाइल:50 लाख रुपए के फोन बरामद, मालिकों को लौटाए; फोन मिलते ही खिले चेहरे
नोएडा में भीड़भाड़ वाले बाजार, सड़क, ऑटो या बस में मोबाइल खोने के बाद उसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए नोएडा पुलिस ने राहत की खबर दी है। पुलिस की सर्विलांस सेल और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पिछले 3 महीने में 225 कीमती स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस कर दिए। फोन हाथ में आते ही लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। CEIR पोर्टल और सर्विलांस से तलाशे मोबाइल एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने इन मोबाइल को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से ट्रेस किया। तकनीकी जांच के बाद मोबाइल की लोकेशन और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों की पहचान की और फोन वापस सौंप दिए। अकेले सेक्टर-39 पुलिस ने बरामद किए 44 फोन इस अभियान में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अकेले 44 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग कंपनियों के ये स्मार्टफोन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया और कार्रवाई की सराहना की। 225 मोबाइल की कीमत करीब 50 लाख रुपए पुलिस के मुताबिक, तीन महीने में बरामद किए गए 225 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है। अलग-अलग जगहों से गुम हुए इन मोबाइल को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए तकनीकी माध्यमों से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar