Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

निगम कमिश्नर ने एजेंसी को फटकार, जल्दी करो काम:निगम की नई बिल्डिंग का काम देखा, डिपार्टमेंट शिफ्ट करने को कहा; कर्मचारियों की सैलरी काटी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
निगम कमिश्नर ने एजेंसी को फटकार, जल्दी करो काम:निगम की नई बिल्डिंग का काम देखा, डिपार्टमेंट शिफ्ट करने को कहा; कर्मचारियों की सैलरी काटी
नगर निगम की नई बिल्डिंग में किए जा रहे कामों की निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने सोमवार को जमीनी हकीकत देखी। ग्राउंड फ्लोर पर वॉटर टैंक और कनेक्टिविटी रोड के काम में देरी मिलने पर निगम कमिश्नर ने संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को फटकार लगाई और काम में तेजी लाने को कहा। अधूरे काम जल्द पूरे करने को कहा निगम कमिश्नर ने नई बिल्डिंग भवन के बेसमेंट और भूतल का निरीक्षण कर वॉटर टैंक और सड़क निर्माण की प्रोग्रेस देखी। उन्होंने कहा कि भवन से जुड़ी कनेक्टिविटी रोड का काम भी तेजी से पूरा किया जाए, ताकि पूरे परिसर का उपयोग शुरू किया जा सके। इसके बाद भूतल, दूसरी और तीसरी मंजिल पर चल रहे कामों का जायजा लिया। यहां बचे हुए सिविल वर्क, रंगाई-पुताई, फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और पार्टिशन सहित अन्य कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को बोला। गए। इन विभागों को नए भवन में किया जाएगा शिफ्ट आयुक्त ने भूतल, दूसरी और तीसरी मंजिल पर निगम के विभिन्न विभागों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इनमें जनकार्य विभाग, लेखा विभाग, पेंशन विभाग, सीवरेज विभाग और लीज शाखा सहित अन्य विभाग शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागों के स्थानांतरण के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि नए भवन का उपयोग जल्द शुरू हो सके। निगम कमिश्नर ने नई बिल्डिंग में पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया। शहर की सफाई व्यवस्था भी चेक की सोमवार को निगम कमिश्नर ने शहर की सफाई व्यवस्था भी चेक की। उन्होंने जीपीओ चौराहा, एबी रोड, बंगाली चौराहा, सपना-संगीता, टॉवर चौराहा, कलेक्टर चौराहा, महूनाका चौराहा, विदूर नगर, गोंदवले धाम, फूटीकोठी चौराहा, हवा बंगला चौराहा सहित अन्य इलाको में सफाई व्यवस्था देखी। गोंदवले धाम पानी की टंकी रोड व आसपास के इलाके में कचरा-गंदगी मिलने पर निगम कमिश्नर ने क्षेत्रीय सीएसआई श्याम मांडेकर व दरोगा बलराम सिरसिया की 2-2 दिन की सैलरी काटने को कहा। वहीं विदुर नगर व आसपास के इलाके में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सीएसआई मनीषचंद्र सिंह व दरोगा अवधेश गौहर की भी 2-2 दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए। उन्होंने बंगाली ब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी कहा। साथ ही जोनल अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि रोड किनारे फुटपाथ पर व्यापारी-दुकानदार को सामान रखने से रोके, ताकि की रोड पर आवागमन सुचारू किया जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan