top
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बरेली में रोका:आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग
अमरोहा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बरेली में रोके जाने की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस मामले में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अमरोहा प्रशासन के जरिए भेजा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे वे कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे थे। आर्थिक मदद भी दी जाए रास्ते में बरेली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनके साथ अभद्रता की। आजाद समाज पार्टी ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। साथ ही, प्रदेश सरकार की ओर से परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव रीन्कू आर्य, जिला अध्यक्ष मनोज एडवोकेट, जिला संयोजक विकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बबीता रानी, प्रशांत सागर, प्रशांत अंबेडकर, वसीम, सलीम, फारुख, नागेंद्र और आरिफ खान जैसे पदाधिकारी शामिल थे।
Read full article on Bhaskar