Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नागौर में 140 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए:अब 60 वार्डों में 241 प्रत्याशी मैदान में

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 1 views
नागौर में 140 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए:अब 60 वार्डों में 241 प्रत्याशी मैदान में
नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। नामांकन वापसी के आखिरी दिन राजनीतिक दलों के नेता और पदाधिकारी निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने में जुटे रहे। सुबह 10 बजे से शुरू हुई नामांकन वापसी की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चली। इसके बाद नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों में चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए कुल 381 नामांकन सही पाए गए थे। इनमें से गुरुवार को 140 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब 60 वार्डों में कुल 241 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस, भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। कई वार्डों में आमने-सामने की टक्कर है, जबकि कई वार्डों में त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले देखने को मिलेंगे। वार्ड 1 से 30 तक 62 नामांकन वापस वार्ड 1 से 30 तक के लिए एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के समक्ष नामांकन वापसी के आवेदन जमा करवाए गए। इन 30 वार्डों में कुल 62 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। वहीं वार्ड 31 से 60 तक के लिए तहसील कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी नृसिंह टाक के समक्ष नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया हुई। इन वार्डों में 78 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 140 नामांकन वापस हुए। नामांकन वापसी के बाद अब सभी वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है और चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है। डेडलाइन से पहले फॉर्म विड्रॉल की दौड़ नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने में कुछ ही मिनट बाकी थे। ऐसे में फॉर्म वापस लेने वाले उम्मीदवारों में जल्दबाजी नजर आई। कोई दौड़ते हुए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचा तो कोई आखिरी समय में अपना नामांकन वापस कराने में जुटा रहा। दोपहर 3 बजे की डेडलाइन से पहले कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ और गहमागहमी का माहौल रहा। बासनी नगरपालिका: वार्ड 38 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बासनी नगरपालिका के 40 वार्डों में भी नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई। नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए कुल 170 नामांकन सही पाए गए थे। नामांकन वापसी के आखिरी दिन दोपहर 3 बजे तक 27 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद अब 40 वार्डों में 143 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसी बीच बासनी नगरपालिका के वार्ड नंबर 38 से कांग्रेस प्रत्याशी मोना बानो निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। अब बासनी नगरपालिका के शेष वार्डों में प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan