politics
नगर-निगम चुनाव में सेवा और संकल्प महासमिति उतारेगी प्रत्याशी:प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह बोले-अच्छे और नए चेहरों को देंगे समर्थन
पाली नगर निगम चुनाव को लेकर सामाजिक संस्था सेवा और संकल्प महासमिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महासमिति के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने कहा- संस्था नगर निगम चुनाव में जनता के प्रति समर्पित, योग्य और नए चेहरों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा- अच्छे उम्मीदवारों को चुनाव जीताने के लिए पूरी ताकत के साथ अभियान चलाया जाएगा। वर्ष 2023 के मानसून सीजन में पाली शहर में हुए जलभराव के बाद महासमिति ने प्रशासनिक सर्वे करवाकर शहर की समस्याओं के समाधान और विकास को लेकर अभियान चलाया था। प्रारंभिक स्तर पर महासमिति ने काम किया शुरू उन्होंने कहा- अब नगर निगम चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण सीटों पर महासमिति के पदाधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर पर काम शुरू कर दिया है। शहरवासियों से अपील की है कि जनता के हित और शहर के विकास के लिए अच्छे और नए लोगों को राजनीति में आगे लाएं। राजपुरोहित ने कहा- इस बार महासमिति राजनीतिक दलों से अलग हटकर सेवा भाव रखने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपने मत का महत्व समझने और प्रत्याशियों का सही मूल्यांकन कर योग्य एवं विश्वसनीय उम्मीदवार को मतदान करने का आह्वान किया।
Read full article on Bhaskar