Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

नहाते समय बनाई VIDEO, डेढ़ साल तक किया ब्लैकमेल:पीड़िता ने रेप के साथ–साथ नकदी और जेवर ऐंठने का भी लगाया आरोप, SSP से मांगी मदद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
नहाते समय बनाई VIDEO, डेढ़ साल तक किया ब्लैकमेल:पीड़िता ने रेप के साथ–साथ नकदी और जेवर ऐंठने का भी लगाया आरोप, SSP से मांगी मदद
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे SSP ऑफिस पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, उसका पति गुरुग्राम में रहकर काम करता है। इसी दौरान पड़ोसी ने कथित तौर पर उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और करीब डेढ़ साल तक उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दुष्कर्म के दौरान भी उसका वीडियो बनाता था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी महिला का कहना है कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो वह शादी करने का झांसा देता रहा। शिकायत के मुताबिक, बाद में आरोपी ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर महिला से सोने और चांदी के जेवरात तथा नकदी ले ली। महिला ने करीब 10 तोले सोने के जेवर, जिनमें हार, चार कंगन और एक जोड़ी झुमकी आदि शामिल हैं, लेने का आरोप लगाया है। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। शिकायत में करीब 20 तोले चांदी की पाजेब, जिसकी कीमत लगभग 42 हजार रुपये बताई गई है, और 2.50 लाख रुपये नकद लेने का भी आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार, आरोपी ने बाद में उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि छह सितंबर को आरोपी ने उसको परिवार समेत धमकी दी कि वह उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें बर्बाद कर देगा। महिला ने आरोपी के भाई पर भी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, कथित वीडियो वायरल किए जाने के धमकी से वह और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। महिला का कहना है कि उसने सात सितंबर को छपार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan