Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; पहले भी जा चुका है जेल

📰 असल बात (asal Baat) 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; पहले भी जा चुका है जेल
जगदलपुर। बस्तर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लोगों से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये ठगने के आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को होमगार्ड और फॉरेस्ट विभाग में अच्छी पहचान वाला बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। इतना ही नहीं, विश्वास बढ़ाने के लिए वर्दी भी दिखाता था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने फोन-पे और नगद के जरिए रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं लगाई। शिकायत के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आड़ावाल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Read full article on असल बात (asal Baat)

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan