Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान-पंजाब-हरियाणा पुलिस अलर्ट:सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी, आईजी ने दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान-पंजाब-हरियाणा पुलिस अलर्ट:सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी, आईजी ने दिए निर्देश
आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की रणनीति बनाई है। बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश की अध्यक्षता में संगरिया स्थित सीओ कार्यालय में हुई अंतरराज्यीय बैठक में कानून-व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, अवैध शराब-नशे और हथियारों की रोकथाम के साथ तीनों राज्यों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा पर मंथन बैठक में राजस्थान के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के साथ पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। आगामी निकाय चुनावों के दौरान सीमावर्ती इलाकों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिसिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आपसी समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, श्रीगंगानगर के जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर, हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, बठिंडा (पंजाब) के एसपी मुख्यालय जगदीश बिश्नोई और संगरिया के सीओ शंकर लाल छाबा मौजूद रहे। इसके अलावा संगरिया, टिब्बी और तलवाड़ा के थानाधिकारी तथा चौटाला चौकी इंचार्ज ने भी बैठक में भाग लिया। नाके, चेकिंग और गश्त होगी तेज पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती मार्गों, प्रमुख संपर्क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी नाका, चेकिंग और गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। साथ ही सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के अधिकारियों के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नशे और हथियारों की तस्करी पर खास नजर अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना के मिलने पर संबंधित जिले की पुलिस से तत्काल समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों पर निगरानी निकाय चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ साझा करने को कहा गया। वांछित अपराधियों, आदतन अपराधियों और पूर्व में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का आदान-प्रदान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। सोशल मीडिया और अफवाहों पर भी नजर बैठक में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक, अफवाहजनक अथवा आपत्तिजनक सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए सूचना का सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने को कहा गया। तीन राज्यों के बीच त्वरित समन्वय पर जोर बैठक में आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपसी संपर्क और समन्वय लगातार बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan