Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नालंदा में ई-रिक्शा पर सवार दिखे पूर्व सीएम नीतीश कुमार:दिवंगत अनिल कुमार के घर जाकर दी श्रद्धांजलि, लोगों से जाना हाल-चाल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 3 views
नालंदा में ई-रिक्शा पर सवार दिखे पूर्व सीएम नीतीश कुमार:दिवंगत अनिल कुमार के घर जाकर दी श्रद्धांजलि, लोगों से जाना हाल-चाल
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार शाम नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत कोलावां पंचायत के सिरसी गांव पहुंचे। उन्होंने पार्टी के दिवंगत नेता अनिल कुमार उर्फ ललन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। करीब 400 मीटर पूर्व मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा की सवारी की। नीतीश कुमार शाम में सिरसी गांव पहुंचे और लगभग 10 मिनट तक वहां रुककर परिजनों का कुशलक्षेम जाना। दिवंगत अनिल कुमार (71 वर्ष) जदयू नेता होने के साथ-साथ डाक विभाग में पोस्ट मास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे पूर्व मुखिया रवींद्र प्रसाद सिन्हा के भाई थे। वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की रही मौजूदगी श्रद्धांजलि सभा में सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जदयू के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष ई. अशोक कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष सह विधायक पुत्र अनिल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, प्रखंड प्रवक्ता रौशन कुमार, जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह एवं दिवाकर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। मौके पर दिवंगत नेता की पत्नी कुंती देवी, पुत्री नीलू कुमारी, सिम्पी कुमारी एवं शिवनंदन सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम नीतीश कुमार का हरनौत क्षेत्र से पुराना राजनीतिक व पारिवारिक नाता रहा है और वे पूर्व में इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर नालंदा के डीएम और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीएम, डीएसपी और कई थानों के पुलिस बल सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भारी तैनाती रही।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan