politics
नीमच में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:शादी के बाद 5 लाख कैश-जेवर मांगे; ससुर पर अफीम केस में फंसाने का आरोप
नीमच जिले में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सोमवार शाम को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और उसके परिजनों को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। शादी के बाद से 5 लाख कैश और जेवर की मांग रतलाम जिले के ग्राम धतरावदा निवासी किरण नायक ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व जावद (नीमच) के महेशपुरिया निवासी नरेंद्र नायक से हुआ था। आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और मायके से 5 लाख नकद, 4 किलो चांदी व 1 तोल सोना लाने का दबाव बना रहा था। इस प्रताड़ना में सास, ससुर, देवर और देवरानी भी शामिल थे। गला दबाकर घर से निकाला, बंदूक दिखाकर दी धमकी पीड़िता के अनुसार 18 अगस्त की रात दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे बच्चों और जेवरों से अलग कर घर से बाहर निकाल दिया गया। जब वह जान बचाकर भागने लगी तो पति ने 12 बोर की बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। भाइयों को अफीम के केस में फंसाने की दी चेतावनी किरण ने अपने ससुर शंकरलाल पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह उसके भाइयों को अफीम के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी उसके भाइयों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाई गई थी। स्थानीय थानों में सुनवाई न होने पर पहुंचीं एसपी दफ्तर पीड़िता ने बताया कि जावद और महिला थाना नीमच में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उसे एसपी कार्यालय आना पड़ा। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Bhaskar