top
नैनीताल: मुक्तेश्वर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की बस, 20 को निकाला, 6 की हालत नाजुक
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर-रामगढ़ मार्ग पर दिल्ली और हरियाणा के पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई. दोपहर करीब 1:30 बजे डायल 112 पर मिली सूचना के बाद भवाली और मुक्तेश्वर पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) तथा एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने अब तक 20 घायल पर्यटकों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है, जिनमें से 6 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं एक व्यक्ति को निकालने का प्रयास जारी है.
Read full article on News 18 Hindi