Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नैनवां से 26 श्रद्धालु बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा पर:विश्व हिंदू परिषद ने जम्मू-कश्मीर के लिए दल को किया रवाना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 3 views
नैनवां से 26 श्रद्धालु बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा पर:विश्व हिंदू परिषद ने जम्मू-कश्मीर के लिए दल को किया रवाना
बूंदी के नैनवां क्षेत्र से बुधवार को 26 श्रद्धालुओं का दल पवित्र बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना हुआ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा पर रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का तिलक लगाकर और भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश बजरंग दल कोटा विभाग के सहसंयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर में हिंदू समाज के मनोबल को मजबूत करने और राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देने वाली साहसिक यात्रा है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित इस यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह यात्रा हिंदू समाज की एकता, जागरण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय नागर, जिला संपर्क प्रमुख शेखर व्यास, जिला सहसंयोजक धनराज सैनी, प्रखंड सहमंत्री सोनू जांगिड़, नैनवां नगर अध्यक्ष अंकित मारवाडा और नगर मंत्री मुकेश नागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सरपंच और वार्ड मेंबर सहित 26 श्रद्धालु यात्रा में पूर्व सरपंच प्रहलाद नागर, वार्ड मेंबर लोकेश धाकड़, मदन धाकड़, प्रहलाद योगी, शंकर धाकड़, विनोद धाकड़, अशोक नागर, व्याख्याता मुकेश नागर, विमल नागर और रामप्रसाद सहित कुल 26 श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालु बाबा बुढ़ा अमरनाथ के दर्शन कर क्षेत्र और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। जयकारों के साथ यात्रा रवाना कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें रवाना किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan