top
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया था सुसाइड:चंदौली में दादा बोले- ‘दिक्कत साझा करती तो यह कदम नहीं उठाती’
चंदौली की रहने वाली और कानपुर में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा खुशबू सिंह की बुधवार को आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर परिजनों का बयान सामने आया है। मृतक के दादा हरिहर सिंह ने बताया कि उनकी पोती बेहद साहसी और स्वाभिमानी थी। अगर वह अपनी परेशानी परिवार से साझा करती तो शायद यह कदम नहीं उठाती। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीने से खुशबू ने उनसे बातचीत बंद कर दी थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। छह महीने से दादा से नहीं कर रही थी बात हरिहर सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा नई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियां व एक बेटा कानपुर में रहते हैं। बुधवार को खुशबू के आत्मघाती कदम की जानकारी मिली तो परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। दादा के मुताबिक, खुशबू के सुसाइड नोट लिखने की जानकारी मिली है, लेकिन उसमें भी घटना की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले तक खुशबू उनसे बातचीत करती थी और वह उसे हमेशा हौसला देते थे। पढ़ाई में वह काफी होनहार थी। हालांकि, पिछले छह महीने से उसने उनसे बात नहीं की, जबकि अपनी बहन और भाई से उसकी बातचीत होती रही। परिवार के कानपुर लौटने के बाद सामने आएगी पूरी स्थिति हरिहर सिंह ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग कानपुर चले गए हैं। उनके मुताबिक, परिजनों के वापस आने के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल उनके बेटे के मकान में ताला लगा है और परिवार कानपुर में ही है। एकतरफा प्यार में परेशान करने का आरोप बताया गया कि धानापुर थाना क्षेत्र के सकरारी गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह का परिवार कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रहता था। बुधवार को नरेंद्र की बेटी खुशबू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। खुशबू NEET की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद परिजनों ने उसकी बुआ के बेटे पर एकतरफा प्यार के चलते परेशान करने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
Read full article on Bhaskar