Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नेपानगर में पुलिस चेकिंग देखकर आर्टिगा छोड़कर भागे 4 आरोपी:दो इंदौर से गिरफ्तार, कार से चाकू, फर्जी नंबर प्लेट मिलीं थी; 2 की तलाश जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 1 views
नेपानगर में पुलिस चेकिंग देखकर आर्टिगा छोड़कर भागे 4 आरोपी:दो इंदौर से गिरफ्तार, कार से चाकू, फर्जी नंबर प्लेट मिलीं थी; 2 की तलाश जारी
बुरहानपुर के नेपानगर में पुलिस चेकिंग देखकर आर्टिगा कार छोड़कर भागे चार आरोपियों में से दो को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी, नकबजनी और लूट की नीयत से नेपानगर आए थे। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। घटना 20 अगस्त मनोज टॉकीज क्षेत्र की है। यहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर चार आरोपी अपनी आर्टिगा कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली। इसमें दो फर्जी नंबर प्लेट, दो पेचकस, एक हैवी बोल्ट कटर, दो लोहे की रॉड, टामियां, तीन धारदार चाकू, एक काला फेस मास्क, ताला, काला बैग और एक फास्टैग कार्ड मिला। इंदौर से दो आरोपी पकड़े पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में इंदौर के कुछ संदिग्धों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने इरफान शेख पिता इब्राहीम शेख निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी, सदर बाजार इंदौर और वसीम पिता अकील खान (28) निवासी खजराना इंदौर को गिरफ्तार किया। दो साथियों की तलाश जारी पूछताछ में दोनों ने अपने दो साथियों के नाम सोहेल निवासी खजराना और भय्यू निवासी महू बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि आरोपी चोरी, नकबजनी और लूट की नीयत से क्षेत्र में आए थे। पुलिस चेकिंग के कारण वे वारदात नहीं कर सके। कार चोरी की नहीं थी पुलिस के अनुसार, जब्त आर्टिगा चोरी की नहीं थी। कार पहले जिस व्यक्ति के नाम पर थी, उसने इसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। बाद में दूसरे व्यक्ति ने भी कार किसी तीसरे व्यक्ति को दे दी। आरोपियों ने अजमेर जाने का बहाना बनाकर कार किराए पर ली थी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से और जानकारी मिल सकती है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan