crime
NH-11 पर ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत:राजलदेसर में हादसा, ट्रक में नमकीन के खाली पाउच लेकर जा रहा था बीकानेर
चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम NH-11 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीत होटल के सामने हुए इस हादसे में एक ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम मीना ने बताया कि बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और रतनगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक से टकराने के बाद ट्रेलर पलट गया। हादसे के कारण NH-11 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवाया। हादसे में ट्रक ड्राइवर ग्वालियर निवासी सुनील लोदी (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील लोदी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक सुनील लोदी का ट्रक जयपुर से बीकानेर की ओर नमकीन के खाली पाउच लेकर जा रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। रविवार को मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar