top
नहटौर में बाबा रहीमुद्दीन शाह का सालाना उर्स:मजार शरीफ पर गुलपोशी और चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआएं मांगीं
बिजनौर में नहटौर कस्बे में पीर की चुंगी के नाम से प्रसिद्ध हजरत बाबा रहीमुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर सालाना उर्स बीती रात शुरू हुआ। उर्स 29 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन से ही दरगाह पर जायरीनों की आमद शुरू हो गई। लोगों ने मजार शरीफ पर गुलपोशी और चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआएं मांगीं। उर्स कमेटी के अनुसार, आयोजन के दौरान रूहानी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बुधवार रात महिला कव्वाल पार्टियों के बीच कव्वाली का मुकाबला मुख्य आकर्षण रहेगा। इसे लेकर अकीदतमंदों में उत्साह है। उर्स के मद्देनजर दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उर्स कमेटी तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
Read full article on Bhaskar