Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
education

Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री

📰 Abp News 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री
Nidhi Razdan Education: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी की घोषणा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ एक फोटो शेयर की और उन्हें टैग करते हुए लिखा कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई. आपको बता दें कि 3 महीने पहले ही 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला ने अपनी पहली पत्नी पायल के साथ तलाक का ऐलान किया था. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग निधि राजदान के बारे में सर्च कर रहे हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान कितनी पढ़ी लिखी है. एक्स पर फोटो शेयर कर दी जानकारी उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने एक्स पर दोनों की 4 फोटो शेयर कर अपनी शादी का ऐलान किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उमर अब्दुल्ला ने शनिवार यानी आज शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में डिनर भी रखा है, जिसमें सिर्फ कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता भेजा गया है. आपको बता दें कि इन चुनिंदा मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम सामने आ रहे हैं. कौन है निधि राजदान? निधि राजदान एक भारतीय पत्रकार है. उनकी पारिवारिक जड़ें जम्मू कश्मीर के बड़गांव से जुड़ी हुई है. निधि राजदान ने देश के कई बड़े नेशनल चैनलों में काम किया है. निधि राजदान को 2009 में जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट इंडिया से रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारिता में बेहतरीन काम करने के लिए रामनाथ गोयनका अवार्ड से भी नवाजा गया था. इसके अलावा 2010 में उन्हें जम्मू कश्मीर राज्य की तरफ से पत्रकारिता में बेहतरीन काम के लिए आउटस्टैंडिंग मीडिया प्रसेंस अवार्ड भी दिया गया था. कितनी पढ़ी लिखी है निधि राजदान? निधि राजदान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एपीजे स्कूल शेख सराय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज नई दिल्ली से बैचलर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया. निधि राजदान का परिवार निधि राजदान का जन्म 11 अप्रैल 1977 को नई दिल्ली में हुआ था, हालांकि उनका परिवार जम्मू कश्मीर के बड़गांव का रहने वाला है. वहीं निधि राजदान की पहली शादी नीलेश मिश्रा से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया. इसके अलावा निधि राजदान के पिता महाराज कृष्ण राजदान भी पत्रकार रहे हैं. डॉक्टर बनना चाहती थी निधि राजधानी कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि स्कूल के दिनों में निधि राजदान जर्नलिस्ट नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन अपने पिता के सुझाव पर उन्होंने मीडिया में आने का फैसला किया.
Read full article on Abp News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan