crime
नोएडा पुलिस को मिली सिक्कम से लापता महिला:सिक्कम के सीएम ने किया था हस्ताक्षेप, दो बच्चों को छोड़ कर रोजगार तलाशने आई थी
रोजगार की तलाश में सिक्किम से नोएडा आई महिला करीब 15 दिन पूर्व लापता हो गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर 10 दिन के भीतर महिला को ढूंढ निकाला। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के हस्तक्षेप के बाद सकुशल मिली महिला को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को छोड़कर आई थी पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी सिक्किम की रुंबुक निवासी इंद्र कला सुब्बा के पति का निधन हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं। वह 15 जुलाई को दो बच्चों को सिक्किम में छोड़कर नोएडा रोजगार की तलाश में आ गई थी। उसने परिजन को बताया था कि वह सेक्टर-37 में दोस्त रीना के साथ रह रही है। जल्द ही उसे नौकरी मिल जाएगी। करीब 25 जुलाई को परिजनों से आखिरी बार संपर्क हुआ था। संपर्क टूटने पर कराई रिपोर्ट संपर्क टूटने पर परिजन और सिक्किम निवासी शुभचिंतकों ने 13 अगस्त को सेक्टर-39 पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला सूरजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आग गई थी। तब से वह उसके संपर्क में थी। पुलिस ने उसे 23 अगस्त को सकुशल ढूंढ निकाला और शुभचिंतकों को सूचना दे दी। मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव युगन तमांग द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, मामला संज्ञान में आते ही सिक्किम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित सिक्किम हाउस के अधिकारियों को महिला की सुरक्षित वापसी के लिए आदेश दिए।
Read full article on Bhaskar