Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

नरकटियागंज में दीवार तोड़ने के विवाद में मारपीट:दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले; 4 लोग घायल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
नरकटियागंज में दीवार तोड़ने के विवाद में मारपीट:दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले; 4 लोग घायल
पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 16 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दीवार तोड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक पक्ष के सुजीत कुमार को धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। मारपीट का वीडियो आया सामने घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। एक पक्ष का कहना है कि उनकी जमीन पर बनी दीवार तोड़ी जा रही थी। इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस को आवेदन मिलने का इंतजार घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना उनके संज्ञान में आई है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan