Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Odisha: ट्रेन से करते हैं सफर तो हो जाएं सावधान! पूर्व पैंट्री कर्मचारी ने ही किया ऐसा कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
Odisha: ट्रेन से करते हैं सफर तो हो जाएं सावधान! पूर्व पैंट्री कर्मचारी ने ही किया ऐसा कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Odisha News: ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्री का सामान चोरी होने के मामले में जीआरपी ने एक पूर्व पैंट्री कार कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कान्हू साहू के रूप में हुई है, जो भंजनगर थाना क्षेत्र के कुलाड़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है. इसमें सोने के आभूषण, करीब 4 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं. जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया या उसके साथ कोई और भी शामिल था. जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश का एक यात्री 10 सितंबर को ट्रेन से यात्रा कर रहा था. ट्रेन के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान यात्री का बैग गायब हो गया. बैग में कीमती सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं रखी हुई थीं. सामान गायब होने का पता चलने के बाद यात्री ने ब्रह्मपुर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला गया जांच के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां पुलिस के संज्ञान में आईं. जांच आगे बढ़ने पर उसकी पहचान कान्हू साहू के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तलाशी और जांच के दौरान उसके पास से कथित तौर पर चोरी की गई वस्तुएं बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कान्हू साहू पहले प्रशांति एक्सप्रेस में पैंट्री कार अटेंडेंट के तौर पर काम कर चुका है. ट्रेन में काम करने के कारण उसे रेलवे कोच, यात्रियों की आवाजाही और ट्रेन से जुड़ी कई गतिविधियों की जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है. जीआरपी के सामने अब यह है सबसे बड़ा सवाल पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अपने पुराने अनुभव का इस्तेमाल चोरी की वारदात को अंजाम देने में किया था या नहीं. जीआरपी के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कान्हू साहू किसी एक चोरी की घटना में शामिल था या उसने पहले भी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके पिछले रिकॉर्ड और संभावित अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही बरामद सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि वह किस-किस मामले से जुड़ा है. ब्रह्मपुर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संभावित भूमिका और किसी सहयोगी के शामिल होने की स्थिति भी स्पष्ट हो सकेगी.
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan