Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई:डीग में ओवरलोड डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 4 views
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई:डीग में ओवरलोड डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
डीग पुलिस ने 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई की है। इस दौरान एक ओवरलोड डंपर जब्त किया गया और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 अगस्त को हुई जब गोपालगढ़ थाना पुलिस की टीम पापड़ा चौराहा पर मौजूद थी। टीम ने पहाड़ा की ओर से पीपरोली रोड पर आ रहे एक हाईवा/डंपर को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में खनन सामग्री ओवरलोड भरी हुई थी। पुलिस ने ड्राइवर से खनन सामग्री से संबंधित बिल, टीपी, रवन्ना या कोई अन्य परमिशन मांगी, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद, पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरे हाईवा को जब्त कर लिया। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान अज्जी पुत्र समसाद (32), निवासी बिलंग, थाना कामां, जिला डीग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 127/26 दर्ज किया है। यह मामला बीएनएस की धारा 303(2), एमएमआरडी एक्ट की धारा 4/21 और एमएमसीआर एक्ट की धारा 54/60 के तहत दर्ज किया गया है, और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में गोपालगढ़ थाना प्रभारी रामनरेश मीना, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामनिवास और कांस्टेबल ड्राइवर जवाहर सिंह शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan