top
औरंगाबाद में 80 की स्पीड में कार नहर में गिरी:सड़क पर गिली मिट्टी से फिसली गाड़ी, 2 नाबालिग डूबे; एक लापता
औरंगाबाद में सोमवार को 80 की स्पीड में कार नहर में गिर गई। कार नाबालिग चला रहा था। सड़क पर गिली मिट्टी फैली थी, जिससे कार फिसल गई। गाड़ी में एक और नाबालिग था। दोनों डूब गए। एक्सीडेंट के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की मदद से पहले कार को नहर से निकाला गया। इसके बाद कार में फंसे एक नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जिसकी पहचान चिरकुटिया स्थान निवासी सुनील कुमार के बेटे शुभमश्री (16) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा नाबालिग संतोष कुमार का बेटा यश कुमार (15) है। जो लापता है, तलाश जारी है। घटना फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौला नगर गांव के पास की है। मौके से कुछ तस्वीरें... गोताखोरों की टीम यश को तलाश रही है शुभम श्री के पिता कृषि को ऑर्डिनेटर हैं, जबकि लापता यश के पिता संतोष पांडेय चिरकुटिया बाबा मंदिर के पुजारी हैं। दोनों नाबालिग कार लेकर घर से निकले थे। कुशी गांव होते उन्थू गांव पहुंचे। इसके बाद मौला नगर की ओर जा रहे थे। तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया और शुभमश्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, यश कुमार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर लगातार नहर में तलाश कर रहे हैं। पुलिस की निगरानी में चल रहा रेस्क्यू अभियान थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया गया। एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में खोजबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई है।
Read full article on Bhaskar