Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया:मंडी धनौरा में राहगीरों को केक व पारंपरिक चनौरी का वितरण किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया:मंडी धनौरा में राहगीरों को केक व पारंपरिक चनौरी का वितरण किया
अमरोहा की नगर पालिका परिषद धनौरा के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने पालिका कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और उनके कुशल नेतृत्व की कामना की। अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन हम सभी के लिए राष्ट्र सेवा और समर्पण की प्रेरणा है। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के समापन के पश्चात नगर पालिका परिसर के बाहर एक विशेष जश्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिका अध्यक्ष और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और पालिका कर्मचारियों को केक व पारंपरिक चनौरी का वितरण कर पीएम मोदी के जन्मदिवस की खुशियां बांटीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद दुलीचंद गिहार, भोला अंसारी, अफजाल सैफी, अनवार सैफी, राजू बादशाह, मधुसूदन, अंशुल, राजेंद्र, प्रत्यक्ष शर्मा, और राजीव उपाध्याय उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल, दिवेश तंवर, पवन वर्मा, विशाल कौशिक और सचिन समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan