Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

पीएम मोदी का मुखौटा पहने युवक का राशन से तुलादान:खंडवा में महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; नेताओं ने पहनी शक्कर की माला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 1 views
पीएम मोदी का मुखौटा पहने युवक का राशन से तुलादान:खंडवा में महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; नेताओं ने पहनी शक्कर की माला
खंडवा में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन से केवलराम चौराहे तक पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनाया गया। उसके हाथ में चाय की केटली थमाई गई। युवक चाय की केटली लेकर लोगों का अभिवादन करता हुआ प्रदर्शन में शामिल रहा। प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी का मुखौटा पहने युवक का घरेलू राशन सामग्री से तुलादान कराया। इस दौरान नेताओं ने गले में शक्कर की मालाएं भी पहनीं और बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि बेतहाशा महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। खाने-पीने की लगभग हर वस्तु के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने शक्कर की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गन्ने का इस्तेमाल शक्कर के बजाय इथेनॉल उत्पादन में किए जाने से शक्कर की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है। रघुवंशी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इथेनॉल की मिलावट के कारण वाहनों के इंजन और माइलेज को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निजी हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं और महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। चाय की केटली लेकर प्रदर्शन में शामिल हुआ युवक कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने युवक आकर्षण का केंद्र रहा। युवक ने हाथ में चाय की केटली थाम रखी थी और वह प्रदर्शन के दौरान लोगों का अभिवादन करता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बाद में इसी युवक को तुलादान के लिए तराजू पर बैठाया गया और दूसरी ओर घरेलू राशन सामग्री रखी गई। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि महंगाई बढ़ने से आम परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर, पार्षद मनोज मंडलोई, दिव्यांश ओझा, इमरान गौरी, यशवंत सिलावट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan