Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

पीईटी परीक्षा के बाद बरेली जंक्शन पर छात्रों का सैलाब:ट्रेनों में चढ़ने को मची जबर्दस्त होड़, खिड़कियों से बोगियों में घुसे अभ्यर्थी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 2 views
पीईटी परीक्षा के बाद बरेली जंक्शन पर छात्रों का सैलाब:ट्रेनों में चढ़ने को मची जबर्दस्त होड़, खिड़कियों से बोगियों में घुसे अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) समाप्त होते ही बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को दोनों पालियों की परीक्षा खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में छात्र सीधे जंक्शन की ओर दौड़े, जिससे स्टेशन परिसर, ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्मों पर अचानक भारी दबाव बन गया। स्थिति यह रही कि प्लेटफॉर्म नंबर 1,2 और 3 पर तिल धरने तक की जगह नहीं बची। घर जाने वाली ट्रेनों के आते ही सवार होने के लिए आपाधापी मच गई और चारों तरफ धक्का-मुक्की का माहौल देखने को मिला। खिड़कियों के रास्ते बोगियों में दाखिल हुए छात्र प्लेटफॉर्म पर जैसे ही ट्रेन आकर रुकी, छात्रों का हुजूम डिब्बों की ओर दौड़ पड़ा। जनरल बोगियों के मुख्य दरवाजों पर इतनी भीषण भीड़ जमा हो गई कि अंदर पैर रखने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में अपनी सीट पक्की करने और घर पहुंचने की जल्दी में कई अभ्यर्थी जान जोखिम में डालते नजर आए। छात्रों ने पहले अपनी पीठ से भारी बैग उतारे और खिड़कियों के जरिए अंदर फेंके। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ और कंधा पकड़कर खिड़कियों के रास्ते बोगियों में घुसना शुरू कर दिया। श्रमजीवी और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों में भारी मारामारी जंक्शन से गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस और विभिन्न पैसेंजर तथा सुपरफास्ट ट्रेनों में एक जैसा मंजर नजर आया। हर बोगी में क्षमता से कई गुना ज्यादा यात्री सवार थे। स्थिति यह थी कि सीटों पर तो दूर, गलियारों और शौचालयों के पास खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। ट्रेन के रुकते ही गेट पर लटकने की होड़ लग जाती, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ रही पूरी तरह मुस्तैद स्टेशन पर अचानक पैदा हुए भीड़ के दबाव को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। जिला सूचना अधिकारी (DIO) नीतू कनौजिया के अनुसार, 30 अक्टूबर को बरेली में दोनों पालियों में कुल 10,344-10,344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 6,876 उपस्थित और 3,468 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 6,831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 3,513 गैरहाजिर रहे। परीक्षा छूटने के बाद स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे के आला अधिकारी, कर्मचारी, जीआरपी और आरपीएफ के जवान लगातार प्लेटफॉर्म पर गश्त करते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने सीटी बजाकर और लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों को सुरक्षित तरीके से चलने तथा धक्का-मुक्की न करने की हिदायत दी। अब आगामी 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने स्टेशन पर अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के निर्देश दिए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan