crime
पिलर के गड्ढे में गिरे दो भाई, डूबने से मौत:नरयावली में निर्माणाधीन भवन के पास खेलते समय हुआ हादसा, एक घंटे बाद निकाले गए शव
सागर के नरयावली में भवन निर्माण के लिए खोदे गए पिलर के गड्ढे में गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शवों को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, नरयावली निवासी मजदूर बाबूलाल चढ़ार के दो बेटे शिव (4) और संभव (6) शनिवार को घर के बाहर खेल रहे थे। पास में ही सरकारी अस्पताल के भवन का निर्माण चल रहा है। जहां पिलर के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। बच्चे खेलते हुए निर्माण स्थल के पास पहुंच गए। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। काफी देर तक बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जिसके बाद गड्ढे में बच्चों के डूबने की जानकारी सामने आई। माता-पिता के दो ही बेटे थे मृतक सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकलवाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, बाबूलाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो ही बेटे थे। एक साथ दोनों बेटों की मौत से परिवार पर सदमे में है। नरयावली पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar