politics
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे
बस्ती। स्वतंत्र प्रभात। पैकोलिया थाना परिसर स्थित मंदिर में बुधवार को पुलिस की पहल और दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाज के बीच युवक-युवती ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच उत्पन्न मतभेद को बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से दूर करने के बाद विवाह पर सहमति बनी। पुलिस के मुताबिक थाना पैकोलिया क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी अनीशा देवी पुत्री राम दयाल और इसी गांव के धीरेन्द्र कुमार पुत्र राम स्वारथ एक-दूसरे से प्रेम करते थे और ...
Read full article on Swatantra Prabhat