Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

पलसाना के पहले चेयरमैन बने बीजेपी के नरेश कुमावत:कमला कुमावत की फॉर्म वापसी के बाद निर्विरोध चुने गए; भाजपा के 14 पार्षद बने थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
पलसाना के पहले चेयरमैन बने बीजेपी के नरेश कुमावत:कमला कुमावत की फॉर्म वापसी के बाद निर्विरोध चुने गए; भाजपा के 14 पार्षद बने थे
सीकर की पलसाना नगरपालिका में बीजेपी के नरेश कुमावत पहले चेयरमैन बन गए। कमला कुमावत के फाॅर्म वापस लेने के बाद नरेश निर्विरोध अध्यक्ष बन गए। निर्वाचन अधिकारी ACM सुशील कुमार सैनी ने नरेश कुमावत (35) को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा। इस दौरान उप तहसील के नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया मौजूद रहे। प्रमाण-पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने नरेश कुमावत को बधाई दी। चेयरमैन पद के लिए नरेश कुमावत के अलावा कमला कुमावत ने भी नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी की प्रक्रिया के दौरान कमला कुमावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद नरेश कुमावत इस पद के लिए अकेले प्रत्याशी रह गए। एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण चेयरमैन पद के लिए मतदान की जरुरत नहीं रही और नरेश कुमावत को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। 20 वार्डों में भाजपा के 14 पार्षद पलसाना नगरपालिका में कुल 20 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 14 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के 2, निर्दलीय 3 और सीपीआईएम का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। 20 सदस्यीय बोर्ड में बहुमत का आंकड़ा 11 पार्षदों का है। भाजपा के पास 14 पार्षद होने से बोर्ड में उसका स्पष्ट बहुमत है। बजट घोषणा में नगरपालिका बनी थी पलसाना सीकर जिले के पलसाना कस्बे को इस बार बजट घोषणा में नगरपालिका का दर्जा दिया गया था। नरेश कुमावत की उम्र 35 वर्ष है। पहली बार गठित नगरपालिका के पहले चेयरमैन बनने के साथ ही उन्हें नगरपालिका की शुरुआती व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होगी। नगरपालिका के गठन के बाद यह पहला बोर्ड है, इसलिए शहर में नई नगरपालिका के संचालन, विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर चेयरमैन के सामने कई जिम्मेदारियां रहेंगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan