top
पारा में अवैध डेयरी पर छापा:19 भैंस समेत 22 मवेशी जब्त, ऐशबाग कांजी हाउस भेजे गए
शहर में अवैध रूप से चल रही दूध डेयरियों और सड़कों पर घूमते मवेशियों के खिलाफ नगर निगम ने फिर कार्रवाई की है। सोमवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर पारा थाना क्षेत्र के आलमनगर वार्ड स्थित कुमारपुरम में अवैध डेयरी से 22 पशुओं को जब्त किया। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान प्रवर्तन दस्ता, कैटिल कैचिंग टीम और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। मौके से 19 भैंस, 2 पड़वा और 1 पड़िया को पकड़कर ऐशबाग स्थित कांजी हाउस भेजा गया है। आगे भी जारी रहेगा अभियान नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधने और शहर सीमा के भीतर बिना अनुमति चल रही अवैध डेयरियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar