crime
पीरबाबा फ्लाईओवर पर अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक पलटा:मैहर जा रहा था, ढाबे के पास सड़क पर फिसला; बाल-बाल बचे मजदूर
कटनी में पीरबाबा बाईपास स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर गुरुवार को जबलपुर से मैहर की ओर जा रहा एक लोडेड कैप्सूल ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। चढ़ाई के दौरान पीछे की ओर फिसला यह ट्रक एनएचएआई के डिवाइडर को तोड़ते हुए चौरसिया ढाबे के पास जा गिरा। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुरक्षित बाहर निकाले गए चालक और परिचालक स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन (MP19HA8110) को अमरपाटन निवासी 39 वर्षीय कौशल पटेल चला रहे थे, जबकि इसके मालिक पुष्पेंद्र मिश्रा हैं। हादसे के तुरंत बाद चालक और परिचालक दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बड़ा हादसा टलने से बची कई जिंदगियां जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां आमतौर पर काफी भीड़भाड़ रहती है। हादसे के वक्त पास में काम कर रहे फ्लाईओवर निर्माण मजदूर खाना खाने चले गए थे और ढाबे के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। हाइड्रा से ट्रक हटाकर यातायात बहाल कराया सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम, झिंझरी चौकी पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क किनारे करवाकर यातायात दोबारा शुरू कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar