Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

प्रभारी मंत्री ने की 'सेवा संकल्प अभियान की बैठक:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
प्रभारी मंत्री ने की 'सेवा संकल्प अभियान की बैठक:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
यूपी के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मंगलवार शाम को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ करीब चार घंटे तक बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं और आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को जनभागीदारी और सेवा भावना का व्यापक स्वरूप दें। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी जिलाधिकारी समीर ने अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था, साप्ताहिक समीक्षा, डेटा संकलन और डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर की शाम सात बजे दीप प्रज्वलन, रक्तदान और दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं, जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से कलाकारों की टोलियां गांव-गांव पहुंचकर नुक्कड़ नाटकों के जरिए सेवा और विकास की कहानी लोगों तक पहुंचाएंगी। वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्यकत्रियों, आशा कार्यकर्ताओं और माताओं का सम्मान, स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता तथा पोषण सामग्री का वितरण किया जाएगा। 25 गतिविधियों में जनभागीदारी कराई जाएगी अभियान में लाभार्थियों के जीवन में आए बदलावों पर 60 सेकंड की रील तैयार कराई जाएगी। डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को विकासपरक परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण, वोकल फॉर लोकल और गौशाला सेवा समेत 25 गतिविधियों में जनभागीदारी कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थलों का कायाकल्प और 25 मिनट श्रमदान का भी प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों पर महायज्ञ व विशेष अनुष्ठान, 25 सितंबर को पुस्तकालयों का लोकार्पण और ग्राम चौपालों के जरिए जनता से सीधा संवाद भी कराया जाएगा। विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग को अभियान की मीडिया कवरेज, सफलता की कहानियों, रील्स, प्रिंट मीडिया समन्वय, लेख-साक्षात्कार, सोशल मीडिया प्रचार और इन्फ्लुएंसर प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्रमाणिक रूप से जनता तक पहुंचाई जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित जनप्रतिनिधि और सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan