business
प्रजापति बिजनेस मिलाप का आयोजन:4 अक्टूबर को मुंबई में जुटेंगे, व्यापारी आपसी सहयोग बढ़ाएंगे
प्रजापति समाज के उद्यमियों और व्यवसायियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से चौथे प्रजापति बिजनेस मिलाप–2026 का आयोजन 4 अक्टूबर (रविवार) को होटल कशिश इंटरनेशनल, कल्याण (पूर्व), मुंबई में किया जाएगा। इस आयोजन में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज के उद्योगपति, व्यापारी, स्टार्टअप संस्थापक, प्रोफेशनल्स एवं युवा उद्यमी भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के व्यापारियों के बीच आपसी परिचय, नेटवर्किंग, नए व्यावसायिक अवसर, निवेश, व्यापार विस्तार तथा रोजगार के नए आयाम विकसित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यवसायी अपने अनुभव साझा करेंगे तथा नए उद्यमियों को मार्गदर्शन भी देंगे। बिजनेस मिलाप में रियल एस्टेट, बिल्डर्स एवं डेवलपर्स, होम लोन एवं बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, निर्माण सामग्री, स्टील एवं हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल्स, सैनिटरी एवं टाइल्स, आईटी एवं टेक्नोलॉजी, ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स, मेडिकल एवं हेल्थकेयर, शिक्षा, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी, फूड इंडस्ट्री, टेक्सटाइल, डिजिटल मार्केटिंग, कृषि आधारित उद्योग, प्रोफेशनल सर्विसेज सहित अनेक व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में शरद प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, रामसुरेश प्रजापति एवं उनकी टीम शामिल है। आयोजकों ने समाज के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं युवा उद्यमियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आपसी सहयोग और व्यापारिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि "चौथा प्रजापति बिजनेस मिलाप" समाज के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नए अवसरों, साझेदारियों और आत्मनिर्भर उद्यमिता को बढ़ावा देगा।
Read full article on Bhaskar