Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

प्रेमी के पैर बांधे, फिर सिर-प्राइवेट पार्ट्स पर बरसाईं लाठियां:भाई के साथ मिलकर महिला ने हत्या की, दोनों गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 3 views
प्रेमी के पैर बांधे, फिर सिर-प्राइवेट पार्ट्स पर बरसाईं लाठियां:भाई के साथ मिलकर महिला ने हत्या की, दोनों गिरफ्तार
नागौर के जनेवा गांव में किसान शेराराम मेघवाल के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सुरपालिया थाना पुलिस ने शव मिलने के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि महिला मोनिका का शेराराम से एक साल से प्रेम प्रसंग था। 27 अगस्त की रात महिला शेराराम(45) की ढाणी में उससे मिलने पहुंची थी, जहां उसका भाई भी पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद बहन ने भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी के पैर बांध दिए। उसके सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही तड़प-तड़पकर युवक की मौत हो गई थी। मामले में दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो भड़का भाई एसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि मृतक शेराराम मेघवाल का आरोपी मोनिका के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की रात मोनिका अपने प्रेमी शेराराम से मिलने उसकी ढाणी पहुंची थी, जहां दोनों ने शराब पी। इसी दौरान मोनिका का भाई श्रवणराम वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। भाई को देखकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद श्रवणराम ने लाठी से शेराराम पर हमला कर दिया। प्रेमी के पैर बांधे, फिर बेरहमी से की हत्या हमले के दौरान श्रवणराम के उकसाने पर मोनिका ने खुद अपने प्रेमी शेराराम के पैर बांध दिए। इसके बाद भाई-बहन दोनों ने मिलकर शेराराम के सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण शेराराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शव को ढाणी में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। बदबू आने पर रक्षाबंधन की शाम खुला राज 27 अगस्त की रात हुई इस वारदात का खुलासा अगले दिन रक्षाबंधन की शाम करीब 8 बजे हुआ। दरअसल, शव से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। वे जब मौके पर पहुंचे तो लहूलुहान हालत में शेराराम का शव पड़ा था। मृतक के भाई मनोज मेघवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसपी आशाराम चौधरी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल, फील्ड इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई और शव मिलने के 12 घंटे में ही दोनों भाई-बहन को पकड़ लिया। ढाणी में अकेला रहता था शेराराम पुलिस जांच में सामने आया कि शेराराम का पिछले 6 महीने से अपनी पत्नी और बच्चों (दो बेटे व एक बेटी) से मनमुटाव चल रहा था, जिसके कारण वह खेत की ढाणी में अकेला ही रहता था। वहीं, आरोपी महिला मोनिका ने भी करीब 6 महीने पहले अपने पति के खिलाफ सुरपालिया थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपी भाई-बहन मोनिका और श्रवणराम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan