top
प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उन्नाव के अचलगंज थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में प्रेमिका के पति इमरान उर्फ काले की हत्या की बात कबूल की। आरोप है कि जुलाई 2025 में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इमरान को शराब पिलाई और सुनसान जगह ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पुणे भाग गया था, जहां वह पिकअप लोडर चलाकर रह रहा था। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर उन्नाव लाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
Read full article on Tarun Mitra