crime
पुरानी रंजिश में बड़े भाई-भाभी पर लाठी से हमला:जांजगीर-चांपा के कोसला गांव में सिर पर कई वार, बिलासपुर में इलाज जारी, छोटा भाई गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला में पुरानी रंजिश को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान जनकराम साहू ने बांस की लाठी से बड़े भाई पुनीराम साहू के सिर पर कई वार किए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी पर भी लाठी से हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विवाद बढ़ा तो सिर पर लाठी से किए वार पुलिस के अनुसार, कोसला निवासी जनकराम साहू (50) का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से पुराना विवाद चल रहा था। 29 अगस्त की शाम दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि जनकराम ने बांस की लाठी उठाकर पुनीराम के सिर पर कई वार कर दिए। पति को बचाने पहुंची पुनीराम की पत्नी पर भी आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद दोनों मौके पर गिर पड़े। एंबुलेंस से अस्पताल, बिलासपुर रेफर घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा घायल पक्ष की शिकायत पर पामगढ़ थाने में BNS की धारा 109(1) और 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कोसला गांव से आरोपी जनकराम साहू को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।
Read full article on Bhaskar