Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

प्रतापगढ़ में कार-ई-रिक्शा टक्कर, चालक की मौत:लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पांच घायल, इलाज जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
प्रतापगढ़ में कार-ई-रिक्शा टक्कर, चालक की मौत:लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पांच घायल, इलाज जारी
प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एक कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा रायपुर तियाँई स्थित एनआरएस पेट्रोल पंप के सामने हुआ। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक रमाकांत मिश्रा (40 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा रानीगंज से सवारियां लेकर लालगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से रानीगंज जा रही एक होंडा सिटी कार ने रायपुर तियाँई स्थित एनआरएस पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी लालगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक रमाकांत मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। घायलों में रानी देवी (35), ऋषभ सरोज (8), आयुषी (13), संगीता देवी (लगभग 40) और आदित्य प्रजापति (8) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए प्रतापगढ़ रेफर किया गया है। मृतक रमाकांत मिश्रा लालगंज के वार्ड नंबर-1 अझारा के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी शोभा मिश्रा और तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी मानसी मिश्रा (22) बीए फाइनल की छात्रा हैं, बड़ा बेटा रवि मिश्रा (16) कक्षा 11 में पढ़ता है, और छोटा बेटा राज मिश्रा (13) है। घटना के समय उनकी पत्नी रक्षाबंधन के लिए लखनऊ गई हुई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला सहित कई स्थानीय लोग ट्रामा सेंटर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan