Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

प्रधान पद की दावेदारी को लेकर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप

📰 Kmb News 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 3 views
प्रधान पद की दावेदारी को लेकर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप अभिषेक प्रजापति ने ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी केएमबी खुर्शीद अहमद अमेठी। प्रधान पद की दावेदारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम परसावा निवासी अभिषेक प्रजापति ने अमेठी कोतवाली में शिकायत देकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही स्वयं और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।अभिषेक प्रजापति का आरोप है कि गांव की समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। इससे कुछ लोग नाराज चल रहे थे। उनके मुताबिक, रात करीब नौ बजे ग्राम प्रधान समेत तीन-चार लोग उनके पास पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन के मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया था। शिकायत में उन्होंने पूर्व मंत्री के भतीजे पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा पीड़ित ने दावा किया कि उनके पिता को पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक की ओर से भी धमकी दी गई।मामले को लेकर अभिषेक ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं अमेठी थाना प्रभारी शिवकांत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Kmb News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan