Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

प्रयागराज में नष्ट कराई गई 72 कुंतल सिंथेटिक मिठाई:रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारखाना मालिक गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 1 views
प्रयागराज में नष्ट कराई गई 72 कुंतल सिंथेटिक मिठाई:रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारखाना मालिक गिरफ्तार
रक्षाबंधन से ठीक पहले प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि तहसील सोरांव के फाफामऊ क्षेत्र के गांव मलाक चौधरी में खुशी राज गार्डन के पीछे सृष्टि स्वीट्स में सिंथेटिक मिठाइयां बनाई जा रही है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा की टीम ने वहां पर छापा मारा तो बड़े पैमाने पर मिठाइयों का भंडार मिला। मौके पर सिंथेटिक मिठाइयां बनाई जा रही थीं। इसलिए सभी को जब्त करके मंगलवार को मिठाइयां नष्ट कराने का क्रम शुरू किया जो बुधवार तक चला। वहां पर बनाई गई 72 कुंतल मिठाइयों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई दो दिन तक चली। मौके से कारखाने के मालिक अनिल कुमार पटेल पुत्र जोखू लाल पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही मिठाइयों का 12 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। पोस्टर कलर और केमिकल का प्रयोग खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि सृष्टि स्वीट्स में मंगलवार से शुरू हुआ यह जांच अभियान बुधवार तक चला। कारखाने के निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मिठाइयों को आकर्षक चमक और रंग देने के लिए खाद्य रंगों के बजाय कपड़ों और पेंट में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक केमिकल्स तथा पोस्टर कलर का प्रयोग किया जा रहा था। मौके से 2 खाली डिब्बे पोस्टर कलर भी बरामद हुए। इसके अलावा मिठाइयों के निर्माण में बेहद घटिया दर्जे का रिफाइंड ऑयल, पाम ऑयल और मिलावटी मावा-पनीर जैसी अधोमानक सामग्रियों की मिलावट की जा रही थी, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। कारखाने से बरामद जहरीली मिठाई का जखीरा इतना बड़ा था कि उसे नष्ट करने के लिए प्रशासन को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जब पहला विशाल गड्ढा मिठाइयों से पूरी तरह भर गया, तब दूसरा गड्ढा खोदकर सामग्री को दफनाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मिठाइयों में मिलावट इस स्तर की थी कि जेसीबी से गाड़े जाने के दौरान इन्हें जानवरों ने भी खाने से मना कर दिया। करोड़ों के माल से त्योहार पर जिले भर में सप्लाई की थी तैयारी छापेमारी के दौरान मौके से 3,025 किलोग्राम मिल्क केक (अनुमानित मूल्य ₹5.44 लाख), 2,430 किलोग्राम रसगुल्ला (मूल्य ₹3.24 लाख), 1,377 किलोग्राम कलाकंद (मूल्य ₹2.47 लाख), 165 किलोग्राम गुलाब जामुन, 215 किलोग्राम खोआ व पनीर, 8 टीन रिफाइंड तेल तथा रवा-शक्कर की 14 बोरियों समेत कुल 72 कुंतल माल बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि रक्षाबंधन पर मिठाइयों की भारी मांग को देखते हुए इस सिंथेटिक स्टॉक को प्रयागराज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में खपाने की तैयारी थी। 12 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए खाद्य सुरक्षा सचल दल ने मौके से मिठाइयों व कच्चे माल के कुल 12 नमूने (सैंपल) संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और मिलावटखोरों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan