politics
पेरियार जयंती पर आशियाना स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
पेरियार जयंती पर आशियाना स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन तर्कशीलता और समता के प्रतीक पेरियार को पंचशील परिवार ने किया नमन, अंधविश्वास मुक्त समाज का लिया संकल्प लखनऊ। 17 सितंबर 2026। गुरूवार को सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान आंदोलन के प्रणेता, महान समाज सुधारक पेरियार ई. वी. रामास्वामी नायकर की जयंती के अवसर पर आशियाना स्मारक स्थल पर मॉर्निंग वॉकर ग्रुप पंचशील द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सुबह-सुबह स्मारक स्थल पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने पेरियार साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी आर. के. राम जी ने कहा कि पेरियार केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने जीवन भर ब्राह्मणवाद, जातिवाद और धार्मिक पाखंड के खिलाफ लड़ाई लड़ी और वंचित समाज को आत्मसम्मान से जीना सिखाया। वहीं पारस नाथ जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में पेरियार के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे आडंबर, कर्मकांड और धार्मिक अंधविश्वासों को त्याग कर वैज्ञानिक सोच और तर्कशीलता को अपनाएं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पेरियार के बताए मार्ग पर चलने और समतामूलक समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन जय पेरियार, जय भीम के उद्घोष के साथ हुआ। संकलन - प्रेम शंकर चौधरी, रतनखंड, लखनऊ।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br