crime
पैसे लेते वीडियो सामने आने पर लेखपाल निलंबित:एसडीएम ने विभागीय जांच के दिए निर्देश
मऊ में लेखपाल का पैसे लेते हुए वीडियो सामने आने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। लेखपाल अविनाश सिंह का पैसे लेते हुए वीडियो 19 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे सामने आया था। इसके बाद एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने रविवार शाम करीब 4 बजे लेखपाल पर कार्रवाई कर दी। मामला मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सरसेना क्षेत्र का है। पीड़ित ने साक्ष्यों के साथ की शिकायत ग्राम सरसेना, परगना चिरैयाकोट निवासी विपिन सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह ने एसडीएम को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। 3 हजार में रिपोर्ट, 10 हजार में पैमाइश का आरोप विपिन सिंह का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल बिना सुविधा शुल्क लिए सरकारी कामों से जुड़ी फाइलों पर कार्रवाई नहीं करते। शिकायतकर्ता के अनुसार, सामान्य रिपोर्ट लगाने के नाम पर 3 हजार रुपए और जमीन की पैमाइश कराने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की गई। एसडीएम बोलीं- वीडियो के आधार पर निलंबन एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने बताया- वीडियो का संज्ञान लेते हुए लेखपाल को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar